-
मुझको जग की सत्य कथाएं मत बतलाओ/दवा बता कर कोई मीठा जहर पिलाओ/रोना धोना सुनकर बिल्कुल ऊब चुका हूंँ/कोई गीत सुना कर मेरा दिल बहलाओ।
By Deomani Dwivedi
February 2023 -
किसी के दिल में बसने को अपने को छोटा करते हैं। किसी को दिल में बसाने को अपना दिल बड़ा करते हैं।
By Deomani Dwivedi
February 2023 -
हम सरे राह लिए बैठे हैं इक चिंगारी→,जिसका जी चाहे चिरागों को जला ले जाए।
By Deomani Dwivedi
February 2023 -
श्रीराम मर्यादा पुरुषोत्तम इसीलिए कहलाए क्योंकि उन्हें न सिंहासन पाने की खुशी हुई न वन जाने का दुख हुआ।
By Deomani Dwivedi
February 2023 -
कुशभवनपुर के हम हैं, कुशभवनपुर हमारा।बढ़ता रहेगा हर दम,यह कारवां हमारा।।
By Deomani Dwivedi
February 2023 -
काम से नाम बनता है,नाम से काम बनता है।
By Deomani Dwivedi
February 2023 -
राजनीति से देश की दशा ,दिशा तय होती है।इसलिए मेरा मजबूत मत है कि हर व्यक्ति को राजनीति करनी चाहिए। फिर जरूरी नहीं कि हर व्यक्ति चुनाव ही लड़ जाए या सक्रिय राजनीति ही करे।लेकिन, तन से ,मन से, धन से, वचन से या कर्म से राजनीतिक चेतना पूर्वक, देशकाल, स्थिति परिस्थिति के अनुसार भरसक प्रयास रहना चाहिए कि व्यक्ति राजनीति में भाग अवश्य ले ।कर्तव्य की भावना से, कर्मयोग की भावना से। अगर कोई सक्रिय राजनीति में नहीं है तो भी उसके पास विकल्प हैं कि उसे स्वस्थ राजनैतिक विचारधारा वाले दल के लिए कर्म से न सही वचन से, वचन से न सही धन से, धन से न सही मन से सहयोग करते रहना चाहिए।।देवाग्रह।।
By Deomani Dwivedi
February 2023